• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

भारत एनवायरमेंट प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत आईजीयू को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड।

Published on: 17 May 2026

*भारत एनवायरमेंट प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत आईजीयू को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग की सक्रिय सहभागिता प्रयासों से विश्वविद्यालय को भारत एनवायरमेंट प्रोग्राम – भारत सस्टेनेबिलिटी कैंपस मिशन 2026 के अंतर्गत प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रिसर्च हाइट फाउंडेशन (RHF) द्वारा EPTRI के सहयोग से अर्थ वीक 2026 के अवसर पर आयोजित किया गया।

यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा ग्रीन कैंपस गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं जागरूकता अभियानों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—

वेस्ट मैनेजमेंट जागरूकता गतिविधियां, सस्टेनेबिलिटी अवेयरनेस रैली, जीरो प्लास्टिक ड्राइव, सस्टेनेबिलिटी प्रतिज्ञा अभियान, ग्रीन कैंपस एक्शन गतिविधियां शामिल रहीं।

इन गतिविधियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

विश्वविद्यालय में पर्यावरण प्रकोष्ठ की संयोजक एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने कहा कि यह उपलब्धि कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी के मार्गदर्शन एवं प्रकोष्ठ द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों से संभव हो सकी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया ।

यह सम्मान विश्वविद्यालय की पर्यावरणीय जिम्मेदारी एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा समाज में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु प्रेरणा प्रदान करता है।